October 14, 2026
FB_IMG_1786782871023

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बस्ती में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

बस्ती- 15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती से रवाना किया। तिरंगा रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कबीर तिराहा, झंडा तिराहा और कंपनी बाग होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस गौरवमयी आयोजन में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक जनपद बस्ती सहित भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। बस्ती पुलिस ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्र सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट — दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़, बस्ती

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  मिड-डे मील रसोइयों को बड़ी सौगात, 3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *