मिड-डे मील रसोइयों को बड़ी सौगात, 3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश के रसोइयों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम में प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इससे रसोइयों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ₹2 लाख की दुर्घटना बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच अनुबंध-पत्र का आदान-प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कार्मिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इन योजनाओं से मिड-डे मील रसोइयों को स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता भी मिल सकेगी।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
