October 14, 2026
file_000000008d548208a5c742d03e694aca

कन्नौज में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान पहुंची पुलिस ने बरामद किए अवशेष

कन्नौज- जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद कथित तौर पर चोरी-छिपे अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चिता जल रही थी। पुलिस ने चिता बुझाकर वहां से कुछ अवशेष बरामद किए, जिन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ चली गई थी। बाद में युवक के घर में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि महिला के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पुलिस को सूचना दिए बिना की जा रही थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही संबंधित युवक फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस महिला की पहचान और उसकी मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  माँ पीतांबरा शक्ति पीठ में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, दतिया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *