बस्ती- रक्षाबंधन पर गुलजार रहे हर्रैया, महाराजगंज और कप्तानगंज के बाजार, ग्राम से शहर तक दिखा उत्साह
कप्तानगंज – भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही बस्ती जनपद के हर्रैया, महाराजगंज और कप्तानगंज बाजारों में रौनक बढ़ गई। सुबह से देर शाम तक बाजारों में लोगों की आवाजाही बनी रही। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली।
हर्रैया बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों ने लोगों का ध्यान खींचा। महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती नजर आईं। बच्चों में भी कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों को लेकर उत्साह देखने को मिला।
महाराजगंज बाजार में भी रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर खूब चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई गईं। वहीं कपड़े, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी।
कप्तानगंज बाजार में भी त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी। बहनों ने राखी और मिठाइयों की खरीदारी की तो भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार पसंद किए। बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
ग्राम से शहर तक पहुंची अखंड भारत न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट
अखंड भारत न्यूज़ न्यूज़ के रिपोर्टर बलराम निषाद ने ग्राम से लेकर शहर तक पैदल भ्रमण कर पुनः स्थलीय रिपोर्टिंग की। इस दौरान विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानों की स्थिति, खरीदारी करने पहुंचे लोगों और त्योहार को लेकर स्थानीय लोगों के उत्साह का जायजा लिया गया।
ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बाई बाजारों तक रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। यही वजह है कि इस पर्व को लेकर हर वर्ग में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
