October 15, 2026
Screenshot_20260828_222500_WhatsAppBusiness

महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है l यह पूरा क्षेत्र आदिवासी समाज का है। जिसमें पिछले रविवार के दिन आदरणीय राधे श्याम खरात जी की पत्नी को एक जहरीले सांप ने डंक मार दिया, जिसके उपचार के लिए आदरणीय राधे श्याम खरात जी को रास्ते का अभाव होने के कारण 4 किलोमीटर तक झो ली बनाकर के 40 टपरी गांव के सभी युवा वर्ग कंधे के सहारे से भीगरा गांव तक पहुंचे और उसके बाद में बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद में दवा खाने में लेकर के गए वहां पर सर्प डांस की दवा न उपलब्ध होने के कारण उन्हें खामगांव रेफर किया गया और उसके बाद अकोला रेफर किया गया और रास्ते में ही उनकी प्राण ज्योति निकल गई।। इसका जवाबदार कौन।। आज भारत देश को स्वतंत्र होने की 80 साल के बाद भी विकास काम से कोसो दूर 40 टपरी गांव गोमा ल गांव, क्या हम इसी को भारत देश का विकास कहेंगे यह हमें प्रश्न उपस्थित करता है? इस क्षेत्र के सांसद आदरणीय प्रताप राव जाधव जी केंद्रीय मंत्री हैं, और भारत सरकार में आयुष मंत्रालय के मंत्री हैं और विगत कई सालों से यहां पर सांसद भी रहे हैं और यह बहुत ही सोचनीय बात है आदरणीय लोक प्रतिनिधि को हमारे आदिवासी भाइयों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ महीना पहले आदरणीय भारत देश के महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी भी शेगाव में आकर गई यह हमारे आदिवासी समाज के लिए बहुत ही सोचनीय बात है आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी से विनम्र निवेदन करता हूं कि जलगांव जामोद के आदिवासी भाग में विशेष ध्यान दिया जाए। हमारे आदिवासी समाज को विकास से ऐसे कितने दिन तक दूर रखा जाएगा आज भारत देश को स्वतंत्र होने को 80 साल हो गए। जिसमें मानव के मूलभूत सुविधाओं से इनको दूर रखा जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं में रास्ता, पानी और लाइट मानव के विकास में मूलभूत सुविधा होती है और यही मूलभूत सुविधा से इनको वंचित रखा जा रहा है। इसमें हम प्रशासन की जवाबदारी समझे कि शासन की जवाबदारी समझे आज जिस महिला का मौत हो गया उसकी जवाबदार कौन? आज इस घटना की वजह से शोक संवेदना की लहर दौड़ रही है और उनका जीवन भी उद्व्यस्त हो चुका है इसका जवाबदारी किसकी सा सन की प्रशासन.. जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क का उद्घाटन भी हो चुका है और आज तक उसे रास्ते का कार्य भी शुरू नहीं हुआ? जिसकी वजह से राधेश्याम खरात की पत्नी का देहांत हो गया इसका जवाबदारी शासन एवं प्रशासन है. जी इस दुखद घटना में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी शर्माके आदेश अनुसार फोन के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सिंह सोमवंशी। किसान एकता महासंघ दिल्ली राष्ट्रीय सचिव फोन के माध्यम से राधेश्यामखरात जी से बातचीत करवाई और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आदेश दिया कि जल्द से जल्द सुलझाएं और बुलढाणा जिला के जिला अधिकारी से संपर्क करें। जय हिंद जय भारत जय जवान जय किसान

See also  सोशल मीडिया पर एक समुदाय को दूसरे समुदाय के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसाने वाली पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान

Author Profile

मोहम्मद सलमान
मोहम्मद सलमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *