October 14, 2026
FB_IMG_1788180702090

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर शासन, त्वरित न्याय और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है। जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *