अयोध्या से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बस्ती में बरामद, दुबौलिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा
हनुमानगढ़ी पार्किंग से चोरी के बाद बस्ती लाकर छिपाया था ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1,200 रुपये नकद भी बरामद
बस्ती। दुबौलिया थाना पुलिस ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी पार्किंग से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाल रंग का महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर, ट्रॉली और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को अयोध्या के हनुमानगढ़ी पार्किंग से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में दी गई थी। मामले में मु0अ0सं0-117/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी की सूचना बस्ती जनपद के थानों को भी दी गई थी।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दुबौलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार, 1 सितंबर को करीब 11:25 बजे रमवापुर बाजार में पंकज सिंह के भट्ठे के पास जोगीयाबीर गांव की ओर जाने वाली पिच सड़क से मंगरू उर्फ मनीष यादव (22 वर्ष), निवासी पिठिया लश्करी, थाना दुबौलिया, बस्ती को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह अयोध्या में कबाड़ उठाने का काम करता है। सुनसान स्थान पर कीमती सामान मिलने पर चोरी कर लेता है। आरोपी के अनुसार, हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग में खड़े ट्रैक्टर को आसपास किसी के न होने पर स्टार्ट कर वह बस्ती ले आया और उसे छिपाकर रखा।
पुलिस ने ई-चालान ऐप के जरिए जांच की तो बरामद लाल रंग का महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर अयोध्या निवासी पारुल जायसवाल के नाम दर्ज पाया। आरोपी की निशानदेही पर नियामतपुर पंचायत भवन के बगल में छिपाकर रखी गई ट्रॉली भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दुबौलिया में मु0अ0सं0-163/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुबौलिया, अयोध्या और गोंडा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और आबकारी अधिनियम से संबंधित चार पूर्व मुकदमे भी दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल चन्द्रकेश यादव, संदीप सिंह, हरिकेश चौहान और सचिन मिश्रा शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
