October 14, 2026
IMG20260905131837

शिक्षक दिवस पर प्रिंस एकेडमी भावपुर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन
व्यूरो रिपोर्ट- दैनिक प्रहरी लाइव

कप्तानगंज । प्रिंस एकेडमी, भावपुर कप्तानगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक विमल पांडेय , बलराम निषाद, योगेश कुमार, अरुण शुक्ला, विकास शुक्ला एवं दिनेश त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक दुर्गेश पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। इसलिए प्रत्येक बच्चे को अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ना चाहिए।

शिक्षकों ने बच्चों को माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन करने तथा खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया का उपयोग उचित एवं सीमित रूप से करने की सलाह दी गई।

अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक बच्चा जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।

See also  राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, रामलला के दर्शन के साथ 669 करोड़ की 371 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *