October 15, 2026
Screenshot_20260619_102810_Chrome

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, रामलला के दर्शन के साथ 669 करोड़ की 371 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अयोध्या/गोंडा। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री करीब आठ घंटे तक अयोध्या और गोंडा में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

अपने दौरे के दौरान सीएम योगी दोनों जिलों में कुल 669 करोड़ रुपये की 371 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। धार्मिक और विकास संबंधी कार्यक्रमों के चलते सीएम योगी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

— दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

मोहम्मद सलमान
मोहम्मद सलमान
Latest entries
See also  आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा साहनी ने नाव संचालन हेतु जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *