October 14, 2026
IMG-20260913-WA0020

ब्यूरो रिपोर्ट – वाराणसी।उत्तरप्रदेश /मां गंगा निषादराज सेवा समिति एवं काशी निषाद राज आठ फेरी राजघाट के तत्वावधान मे आयोजित शोक सभा मे गोंडा के वीर शहीद विनोद कुमार साहनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रदांजलि दी गई। शोकसभा मे समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ व आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने संयुक्त रूप से कहा कि गोंडा जिले में निषाद समाज के युवा नेता विनोद कुमार साहनी हमेशा निषाद, बिंद, कश्यप, मछुआरा, समाज के उत्थान के लिए लडते रहे, समाज उनके संघर्षों को कभी भूल नहीं पाएगा। ऐसे युवा नेता की सामंती मानसिकता के लोगों द्वारा घेरकर लाठी-डंडे एवं गोली मारकर हत्या किए जाने से काशी के निषाद समाज में भारी आक्रोश है। योगी सरकार से हमारी मांग है कि विनोद के हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर पर बुलडोजर चले तथा पीड़ित परिवार को 51 लाख की आर्थिक मदद के साथ ही उनके अनाथ बेटे को सरकारी नौकरी देकर न्याय किया जाए। अंत मे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालो मे मुख्य रूप से जितेन्द्र निषाद, रामकिशन भाँझी, रितिक साहनी, पिन्टू साहनी, संतोष साहनी, देवेन्द्र साहनी, पप्पू साहनी, नारायन साहनी, कुन्दन साहनी, लव कुमार, बाबू साहनी, प्रकाश साहनी, चन्दन निषाद, राजू साहनी, गोपाल प्रसाद निषाद, सागर साहनी, गंगाराम साहनी, सुमित बिंद, बबलू बिंद, अमिलेश बिंद, मोल्लू, साहनी, सुनिल साहनी, डॉ अनिल साहनी, संतेन्द्र साहनी, अभिषेक साहनी, सौरभ साहनी, रानी देवी, मोनू साहनी, स्नेहा साहनी आदि मौजूद थे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  पैकोलिया पुलिस की तत्परता से गुमशुदा लड़का सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *