October 14, 2026
FB_IMG_1789290419369

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व प्रधान जैसराम (48) की रविवार सुबह कथित तौर पर नीलगाय के हमले में मौत हो गई। वह सुबह अपने खेत को देखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बैहार-सिंघोरिया मार्ग के बीच गन्ने के खेत से अचानक निकली नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जैसराम सुबह करीब नौ बजे घर से खेत के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत से करीब 100 मीटर पहले पहुंचे थे, तभी गन्ने के खेत से अचानक निकली नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय का सींग उनके सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक जैसराम की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया नीलगाय के हमले से मौत होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने भी नीलगाय के हमले की जानकारी दी है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारियों का जायजा, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *