October 14, 2026
IMG-20260923-WA0022

किसानों की सुविधा के लिए ई-पोर्टल, ‘उर्वरक सेतु’ मोबाइल ऐप और UPCDC ऐप का हुआ शुभारंभ

लखनऊ। ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ के लिए राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर (UPCDC) के मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम में भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं, विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान कर योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन देश की समृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों, सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नई सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  साइबर क्राइम थाना बस्ती की बड़ी कार्रवाई: ठगी के ₹47 हजार पीड़ित के खाते में कराए वापस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *