October 14, 2026
IMG-20260903-WA0009

साइबर क्राइम थाना बस्ती की बड़ी कार्रवाई: ठगी के ₹47 हजार पीड़ित के खाते में कराए वापस

बस्ती। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम बस्ती पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹47,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय नारायण मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज दुबे, हेड कांस्टेबल पवन यादव एवं कांस्टेबल ईशांत कुमार की टीम ने मामले में प्रभावी पैरवी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम वापस कराई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना बस्ती पुलिस की सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, शिकायत/FIR के बाद भी ठगी गई धनराशि की वापसी के लिए कार्रवाई की जा सकती है।

सावधान रहें—किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण, ATM/CVV या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  यूपी-112 की तत्परता से बची अभ्यर्थी की परीक्षा, समय पर केंद्र पहुंचाकर निभाई अहम जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *