October 14, 2026
IMG-20260904-WA0013

बस्ती से बड़ी खबर: दुबौला-गोड़सरा मार्ग पर मृत नीलगाय को वन विभाग ने हटवाकर कराया दफन

बस्ती। दुबौला-गोड़सरा मार्ग पर कई दिनों से मृत अवस्था में पड़ी नीलगाय को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवाया और सुरक्षित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफन कराया।

बताया जा रहा है कि दुबौला-गोड़सरा मार्ग पर कई दिनों से नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी थी। मृत नीलगाय को कौए और अन्य पक्षी नोचकर खा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई थी।

मामले की जानकारी होने पर समाजसेवी एवं पत्रकार संदीप कुमार निषाद ने वन विभाग के अधिकारी को फोन कर मृत नीलगाय के बारे में जानकारी दी और उसे वहां से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर दफन कराने का अनुरोध किया।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गोड़सरा पहुंची और मृत नीलगाय को वहां से हटवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर नीलगाय को मिट्टी में दफन कराया गया।

मृत नीलगाय को कई दिनों बाद हटवाकर सुरक्षित तरीके से दफन कराने की पहल पर क्षेत्रवासियों ने संदीप कुमार निषाद के सूझबूझ और संवेदनशील पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि समय रहते सूचना देने से मृत पशु को सम्मानजनक तरीके से सुरक्षित स्थान पर दफन कराया जा सका।

नीलगाय को मिट्टी देने की कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी सुनील कुमार गौड़ का विशेष योगदान रहा।

स्थान: दुबौला-गोड़सरा मार्ग, बस्ती।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  डायल 112 पर झूठी अपहरण की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *