October 14, 2026
IMG-20260610-WA0141(1)

रायबरेली- जनपद के ग्राम परैया नमक सार में राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के कार्यालय के उद्घाटन तथा प्रस्तावित गुरुकुल एवं गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला सहित कई संत-महात्मा, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदू देव प्रकाश शुक्ला का पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र से भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक सीबीएसई पैटर्न आधारित गुरुकुल एवं गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृत शिक्षा भी अनिवार्य होगी, जिससे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को गुरुकुल में निःशुल्क शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान किया जाएगा। वहीं प्रस्तावित गौशाला भारतीय गोवंश संरक्षण, संवर्धन और जैविक कृषि को बढ़ावा देने का केंद्र बनेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सभी ने शिक्षा, गौसंरक्षण और समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Author Profile

विवेक कुमार सिंह
विवेक कुमार सिंह
Latest entries
See also  दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ की ओर से देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *