October 14, 2026
20260616_204243

बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मंगलवार को ATM एवं बैंकों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों और ATM केंद्रों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बैंकों में लगे CCTV कैमरे, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि बैंक या ATM से लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अपराधों की रोकथाम करना है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया अध्यक्ष विकेश यादव 'बाबू' का जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *