अम्बेडकरनगर– अम्बेडकरनगर स्थित शुभेच्छा विवाह भवन में आयोजित “उत्तर प्रदेश संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम” में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के सम्मानित भाई-बंधुओं के साथ आत्मीय संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह एवं मीडिया के सम्मानित साथियों को संबोधित करते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा निषाद आरक्षण सहित समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के अधिकारों, सम्मान और समग्र विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए सभी से सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक रहने तथा समाजहित के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखे और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
