हरैया– मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी हरैया ने प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित कर पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी ने मौजूद लोगों से पर्व से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए और आश्वासन दिया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी समुदायों के सहयोग से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
