October 15, 2026
FB_IMG_1782695921056

हर्रैया के नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पत्रकारों से किया संवाद, कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त संकेत

बस्ती- हर्रैया थाने के नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ अपनी पहली परिचयात्मक बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बेहतर समन्वय से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी जनसमस्या या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। साथ ही अपराधियों, माफियाओं और अराजक तत्वों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, न्यायालय के आदेश पर दुबौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *