October 14, 2026
IMG-20260618-WA0003

मुरादाबाद– उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

डीजीपी ने बताया कि प्रदेश पुलिस की सर्विलांस टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय, अशांति या असामाजिक माहौल बनाने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर दबंग छवि बनाकर मोहल्लों और स्थानीय क्षेत्रों में लोगों को डराने का प्रयास करते हैं, लेकिन अब ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर स्तर पर सतर्क है और ऐसे अकाउंट्स की निगरानी की जा रही है।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यशैली के चलते अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच यूपी पुलिस ने विश्वास और सुरक्षा की मजबूत छवि बनाई है।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूक कर रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *