देवरिया– शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रही देवरिया की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को गुलरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में गोरखपुर के गुलरिया थाने में पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव एवं लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। गुलरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में नामजद लिपिक संजीव सिंह की तलाश जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, जनता की आवाज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
