October 14, 2026
Screenshot_2026-06-19-15-42-23-63_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी

वाराणसी- शहर में विज्ञापन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और नए विज्ञापन टेंडर की प्रक्रिया को लेकर पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञापन टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमों के पालन की मांग उठाई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि नए विज्ञापन टेंडर के कुछ प्रावधानों और प्रक्रियाओं को लेकर कारोबारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत होनी चाहिए, जिससे सभी व्यवसायियों को समान अवसर मिल सके और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहे।

बैठक के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे यूनिपोल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यूनिपोल स्थापना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप होने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विज्ञापन व्यवसायियों के हितों से जुड़े मामलों में नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाएगा।

नगर आयुक्त के सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई।

पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में डब्लू राय, जितेंद्र, राबेंद्र मिश्रा, विशाल मौर्य, वकील यादव, वीरेंद्र, अंशु कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  अयोध्या में भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *