October 14, 2026
20260619_175951

गोरखपुर परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर, डीआईजी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर- DIG Range Gorakhpur ने आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी जनपदों के विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, पार्ट पीआई विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तामील, वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे, नकबजनी के मामलों की विवेचना, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा यक्ष ऐप के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई।

डीआईजी ने सभी अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया।
बैठक में परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीआईजी ने जनसुनवाई से संबंधित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण तथा यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *