जौनपुर से बड़ी खबर
50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
जौनपुर- दिनांक 31 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। जिन परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उनमें तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के पुनर्निर्माण कार्य का गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। त्रिलोचन महादेव मंदिर को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी स्तर से शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं रासमंडल स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने, फिनिशिंग कार्य एवं परिसर में हरित क्षेत्र (ग्रीनरी) विकसित करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला शौचालय एवं स्विमिंग पूल को क्रियाशील बनाए रखने तथा स्टेडियम के समुचित रखरखाव के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने साइबर थाना भवन का गुणवत्ता परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं शीतला चौकियां मंदिर से संबंधित कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, विभाग की सभी परियोजनाओं की अलग से विस्तृत समीक्षा करने तथा सभी विभागों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पूर्ण परियोजनाओं को जनहित में शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
