October 14, 2026
FB_IMG_1779979183504

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ 
बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, साइबर अपराध एवं अन्य उत्पीड़न के मामलों में बेझिझक शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करें और अपराध के विरुद्ध आवाज उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को 1090, 112, 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  सीओ मिल्कीपुर ने किया थाना इनायतनगर का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व साइबर हेल्प डेस्क की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *