सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजना के विरोध में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोर्ट रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा तथा स्थानीय जनजातियों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग की गई।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की अनुमति पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना से क्षेत्र की पारिस्थितिकी व्यवस्था प्रभावित होगी और वहां निवास करने वाली जनजातियों के विस्थापन का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर वृक्षारोपण अभियान चलाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर विशाल वन क्षेत्र में कटान की अनुमति देकर विरोधाभासी नीति अपना रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की कीमत पर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
हस्ताक्षर अभियान में पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, वरुण शर्मा, चंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
“जनता की आवाज़, सच के साथ”
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
