ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए। प्रतियोगिता में वाराणसी के अंश द्विवेदी, अर्पित यादव, आर.के., ओम सिंह एवं जान्हवी पांडे ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं प्रणव तिवारी ने वाई क्रू इवेंट में स्वर्ण तथा माए माई इवेंट में रजत पदक हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की। इसके अलावा श्रेयश, सत्यम राय और शिज पाल ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि श्रेयांश शर्मा, उत्कृष्ट मिश्रा और स्नेहा प्रजापति ने कांस्य पदक प्राप्त कर वाराणसी को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान वाराणसी के जय प्रकाश यादव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ने जज एवं रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए जिले का सम्मान बढ़ाया। विशेष उपलब्धि यह रही कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी World Youth Muaythai Championships के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Olympia में आयोजित की जाएगी, जहां वाराणसी के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। Author Profile बलराम See also बस्ती- भूमि व पारिवारिक विवाद में आमादा 7 लोगों पर कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजे गएLatest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 11 Post navigation तकनीक का विस्तार, सुरक्षा और सुविधा का सशक्त आधार ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पर्यावरण संरक्षण की उठाई मांग