October 14, 2026
20260621_122931

बस्ती- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी ने शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम एवं राम रेखा मंदिर, अमोढ़ा में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया। डीआईजी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग कार्यक्रम के उपरांत राम रेखा मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवन और स्वच्छ-हरित पर्यावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

आपकी आवाज़

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  अयोध्या में थाना प्रभारियों की नई तैनाती, तीन इंस्पेक्टरों पर फिर जताया गया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *