October 14, 2026
FB_IMG_1781351866643

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में थाना प्रभारियों की नई तैनाती के तहत तीन अनुभवी और चर्चित इंस्पेक्टरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अपने कार्यों और जनसंपर्क के चलते जनता के बीच पहचान बना चुके इन अधिकारियों पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें नए थानों का प्रभार दिया गया है इंस्पेक्टर राजेश सिंह को थाना इनायतनगर की कमान सौंपी गई है। राजेश सिंह इससे पहले पूराकलंदर, बाबा बाजार, पीआरओ एसएसपी कार्यालय तथा थाना महाराजगंज समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बेहतर पुलिसिंग, जनसुनवाई और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण वे जनता के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।
वहीं इंस्पेक्टर रतन शर्मा को जिले के चर्चित थाना रौनाही का प्रभारी बनाया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचान रखने वाले रतन शर्मा के नाम कई चर्चित पुलिस अभियानों और मुठभेड़ों का अनुभव जुड़ा है। उन्होंने पूर्व में कैंट थाना, एसओजी, पूराकलंदर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा इनायतनगर थाना प्रभारी के रूप में कार्य किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को थाना महाराजगंज का प्रभार दिया गया है। देवेंद्र सिंह अपनी निष्पक्ष कार्यशैली और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नगर कोतवाली, रुदौली, रौनाही और पूराकलंदर सहित कई थानों में प्रभावी पुलिसिंग की है। उनके बारे में कहा जाता है कि अपराध होने पर बिना किसी दबाव के कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रही है।
जनता के बीच सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कानून के प्रति प्रतिबद्धता के कारण इन तीनों अधिकारियों की अलग पहचान है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस तैनाती को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  दलित बस्ती में बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *