October 14, 2026
20260621_131530

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झांसी में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

झांसी–  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं योग साधकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर ई-आयुष पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहभाग करने वाले सभी महानुभावों का अभिनंदन करते हुए आयोजन का समापन किया गया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  खोभा के निकट स्थित कर्बला में शांतिपूर्वक हुआ ताजिए का विसर्जन, आपसी भाईचारे की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *