October 14, 2026
IMG-20260621-WA0002

योग से निरोग: ईगल पूजन प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस
वाराणसी, 21 जून 2026 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी के जंगमबाड़ी स्थित ईगल पूजन प्रांगण में ईगल वाराणसी संस्था द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक योगगुरु प्रियव्रत नाथ त्रिपाठी का स्वागत एवं सम्मान ईगल क्लब के अध्यक्ष शांतनु भट्टाचार्य तथा जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू जी’ द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर ईगल क्लब अध्यक्ष शांतनु भट्टाचार्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य संस्कृति का हिस्सा है, जिसे आज विश्वभर में स्वीकार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विश्व के 192 देशों में योग को अपनाया गया है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग करना चाहिए।
करीब दो घंटे तक चले योगाभ्यास के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं और उनके योग के माध्यम से समाधान पर योगगुरु से विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में ईगल परिवार के महामंत्री जयंत कुमार पाल, उपाध्यक्ष रजत गोस्वामी, जयंतो चक्रवर्ती तथा जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, महामंत्री अनिरुद्ध यादव और मंत्री पिंटू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बभनान कस्बे में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी गई निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *