October 14, 2026
IMG20260626182712

खोभा के निकट स्थित कर्बला में शांतिपूर्वक हुआ ताजिए का विसर्जन, आपसी भाईचारे की मिसाल

कप्तानगंज– ग्राम खोभा के निकट स्थित कर्बला में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र के लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का परिचय देते हुए धार्मिक परंपरा का सम्मान किया।
ताजिए के जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन किया। कर्बला पहुंचने के बाद विधि-विधान से ताजिए का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती: ग्राम पंचायत राखिया में आज होगा उचित दर विक्रेता (कोटेदार) का चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *