बभनान कस्बे में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी गई निगरानी
बभनान– बस्ती के थाना गौर क्षेत्र के कस्बा बभनान एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर थानाध्यक्ष गौर ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
इस दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अपुष्ट पोस्ट साझा न करने की अपील की।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
