बस्ती। हर्रैया तहसील में आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों के निस्तारण में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्रैया उमाकांत तिवारी ने तत्कालीन तहसीलदार अभयराज के निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी है, जबकि संबंधित लेखपाल हेमनाथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शिकायत के निस्तारण में तथ्यों का समुचित परीक्षण किए बिना भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई। आरोप है कि पर्याप्त जांच-पड़ताल किए बिना ही मामले को स्पेशल क्लोज कर दिया गया, जिससे शिकायतकर्ता को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हुई।
जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि शिकायत के निस्तारण में अपेक्षित पारदर्शिता और जिम्मेदारी का पालन नहीं किया गया। इसे शासन की मंशा के विपरीत तथा प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाला माना गया है।
एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल हेमनाथ के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है, जबकि तत्कालीन तहसीलदार अभयराज के निलंबन संबंधी प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई उच्च स्तर पर की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
