October 14, 2026
FB_IMG_1782107370937

अम्बेडकरनगर के भीटी ब्लॉक में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

अम्बेडकरनगर- जनपद अम्बेडकरनगर के भीटी ब्लॉक में आगमन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने इसे व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक समर्पण और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया।
उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के सहयोग और समाज के आशीर्वाद से विकास एवं सेवा का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुए स्वागत को क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
जनता की आवाज़, हर खबर आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *