बस्ती- समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बस्ती के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
ब्यूरो रिपोर्ट
बस्ती – समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बस्ती के जिला अध्यक्ष ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई तथा आम जनता की समस्याओं सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
