October 14, 2026
20260622_171033

एंटी रोमियो स्क्वाड का अभियान जारी, स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर की गई सघन चेकिंग

बस्ती–  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मनचलों एवं शोहदों की सघन जांच की गई।

टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। मिशन शक्ति के माध्यम से जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *