बस्ती: ग्राम पंचायत राखिया में आज होगा उचित दर विक्रेता (कोटेदार) का चयन
बस्ती- विकासखंड कप्तानगंज की ग्राम पंचायत राखिया में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) की दुकान के चयन को लेकर आज पंचायत भवन पर बैठक आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया में बीडीओ कप्तानगंज चन्द्रभान उपाध्याय, एडीओ पंचायत, एडीओ (कृषि) तथा कप्तानगंज पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव अरविन्द चौधरी ने बताया कि उचित दर विक्रेता की दुकान का चयन आरक्षित वर्ग की महिला श्रेणी से किया जाएगा।
बीडीओ चन्द्रभान उपाध्याय ने बताया कि नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल कुल मतदाताओं के कम से कम एक चौथाई मतदाताओं की उपस्थिति होने पर ही चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए पंचायत भवन पर उपस्थित ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित दर विक्रेता के चयन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान सुग्रीम यादव ने बताया कि यह बैठक पूर्व में कई बार स्थगित हो चुकी है, जिसके चलते ग्रामीणों में चयन प्रक्रिया को लेकर काफी उत्सुकता है।
प्रशासन की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया पर पूरे गांव की नजर बनी हुई है। चयन के बाद ग्राम पंचायत राखिया को नया उचित दर विक्रेता मिलने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
