October 14, 2026
20260625_094823

अमर उजाला के “नारी शक्ति सम्मान प्रथमा-2026” समारोह में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

संतकबीरनगर– अमर उजाला द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मान प्रथमा-2026” समारोह का आयोजन कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने पुलिस, शिक्षा, खेलकूद, उद्यमिता, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि ने सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती: स्कूल में शराब की बोतलें मिलने और लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *