आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती- विश्व हिंदू परिषद हर्रैया के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हर्रैया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में तैनात एक सहायक अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षक द्वारा बच्चों के बीच धार्मिक एवं सामाजिक विद्वेष फैलाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। डॉ. मनोज सिंह ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी विधिक एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं शिक्षा के स्वस्थ वातावरण को बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
