October 14, 2026
FB_IMG_1782393264721

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, हरैया पुलिस को मिली सफलता

हरैया– पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को हरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए क्षेत्र छोड़ने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस टीम नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अशोक पुत्र खदेरु निवासी ग्राम डहड़ा मिश्र थाना हरैया महुघाट की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महुघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना हरैया में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *