October 14, 2026
IMG-20260626-WA0007

सहारनपुर के तीन वार्डों में 50 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क व नाली, महापौर ने किया शुभारंभ

सहारनपुर- महानगर के तीन वार्डों में नगर निगम निधि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने सड़क पर गैंती चलाकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया।

निर्माण कार्य वार्ड संख्या 37 के कपिल विहार स्थित बर्फ फैक्ट्री वाली गली, वार्ड संख्या 25 के अंकित विहार की गली नंबर तीन तथा वार्ड संख्या 9 के मनोहरपुर में शिव मंदिर के समीप कराया जाएगा। इन कार्यों की मांग स्थानीय पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष शीतल विश्नोई, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व भाजपा अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा सहित पार्षद मुकेश गक्खड़, गौरव कपिल, सोपिन पाल, सुनील पवार, मोहर सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नई सीसी सड़कों और नालियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा जलभराव और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *