वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ‘अन्ना’ के पिता जगदंबा शंकर का निधन, पत्रकार जगत में शोक
वाराणसी– काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ के पूज्य पिता स्वर्गीय जगदंबा शंकर का शनिवार प्रातः लगभग 6 बजे मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकाली गई, जो मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पहुँची। वहाँ उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष कुमार सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
स्वर्गीय जगदंबा शंकर अपने पीछे तीन पुत्र—संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ एवं गोपाल जी, चार बहुएँ तथा आधा दर्जन पौत्र-पौत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
