October 15, 2026
20260628_145142

सोशल मीडिया के दुरुपयोग व अनुशासनहीनता पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला बर्खास्त

लखनऊ– 28 जून 2026 पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में सोशल मीडिया एवं मीडिया मंचों के दुरुपयोग, विभागीय अनुशासनहीनता तथा नियमों के लगातार उल्लंघन के आरोप सिद्ध हुए। 7 मई 2026 को गठित जांच समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच की और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को अपना पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया, लेकिन वे आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।
जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध निराधार आरोप सार्वजनिक रूप से प्रसारित किए, विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया, पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बढ़ावा दिया तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही बिना अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग कर उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का उल्लंघन किया।
इन गंभीर कदाचारों के सिद्ध होने पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  समस्या भी हमारी, समाधान भी हमारा; विकास का संकल्प पूरे गांव का ग्राम पंचायत पटलौनी में रात्रि जनसंवाद एवं ग्राम चौपाल का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *