हर्रैया थाना समाधान दिवस में 13 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई, सभी मामले राजस्व विभाग से जुड़े
हर्रैया– बस्ती हर्रैया परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अधिकारियों ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
वहीं, क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
