October 14, 2026
FB_IMG_1782698010444

बस्ती-  छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-बस्ती लेन पर बबुरहवा के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे गड्ढा मुक्ति (पैचवर्क) का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार्यस्थल पर काम कर रहे दो कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एनएचएआई की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को मौके से पकड़ लिया तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए अयोध्या-बस्ती लेन पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *