
बड़ी खबर | महाराष्ट्र के जलगांव जामोद में तीन महीने से वेतन न मिलने पर मजदूरों में आक्रोश, किसान एकता महासंघ ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
जलगांव जामोद (महाराष्ट्र): जलगांव जामोद क्षेत्र में मनरेगा एवं संबंधित कार्यों में लगे मजदूरों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है। अपनी समस्याओं को लेकर मजदूरों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है
इस मामले में किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सोमवंशी ने मजदूरों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि जल्द ही सभी मजदूरों का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो संगठन मजदूरों के साथ मिलकर व्यापक धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि समय रहते भुगतान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी
मजदूरों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से सभी मजदूरों की लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है संगठन का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो मजदूरों के हित में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
