October 15, 2026
IMG-20260630-WA0001

वाराणसी– वाराणसी के दशाश्वमेध एवं जंगमबाड़ी क्षेत्र में व्यापारी समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। जंगमबाड़ी व्यापार मंडल द्वारा दशाश्वमेध थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा समस्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’, पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, श्याम यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दशाश्वमेध क्षेत्र देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात को सुचारू रखना तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे दशाश्वमेध पुलिस पूरी निष्ठा और तत्परता से निभा रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि व्यापारी और पुलिस यदि मिलकर कार्य करें तो क्षेत्र को अपराधमुक्त एवं विकासशील बनाया जा सकता है। उन्होंने दशाश्वमेध क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना की।
पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू ने भी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
यह सम्मान समारोह पुलिस और व्यापारी समाज के बीच विश्वास, सहयोग एवं बेहतर समन्वय का सकारात्मक संदेश देने वाला साबित हुआ।

See also  हरिद्वार में कूड़ा ट्रॉली पलटने पर बवाल, व्यापारी और नगर पालिका कर्मचारी आमने-सामने

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *