UPTET-2026 को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने की तैयारी बैठक
बस्ती- जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।
बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निष्पक्षता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
