October 14, 2026
IMG-20260610-WA0104

हरिद्वार/देहरादून। हरिद्वार में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब नगर पालिका की एक कूड़ा ढोने वाली ट्रॉली कथित रूप से एक व्यापारी की दुकान के सामने पलट गई। ट्रॉली पलटने से सड़क और दुकान के सामने कूड़ा फैल गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद व्यापारी और नगर पालिका कर्मचारी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और नगर पालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।
विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में भी व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी दुकानें बंद कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यापारी और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच बहस और हंगामे के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जबकि नगर पालिका की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  गोरखपुर परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर, डीआईजी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *